Delhi Rain Alert: दिनभर चली बादलों की आवाजाही, दिल्ली में कब होगी बारिश? मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट जारी

0 52

बुधवार को राजधानी में दिन भर बादलों की आवाजाही चलती रही, जबकि शाम के समय एकाएक तेज बरसात हुई।

इसका असर यह हुआ कि दिन में जहां दिल्ली वासी उमस से परेशान रहे वहीं वर्षा के गर्मी की चुभन में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे एक सप्ताह तक कभी हल्की और कभी तेज वर्षा का यह दौर जारी रहेगा।

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य स्तर पर रहे। हवा में नमी का स्तर 85 से 63 प्रतिशत रहा। दिल्ली में अगले छह दिन हल्की बारिश की संभावना है।

बुधवार को दोपहर बाद से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में वर्षा हुई। रोहणी, माडल टाउन, मुखर्जी नगर, चांदनी चौक, कनाट प्लेस व मोती बाग आदि इलाकों में हल्की वर्षा ने गर्मी की चुभन को कुछ कम किया।

शाम को चलने वाली तेज हवा ने मौसम सुहाना बना दिया। रात साढ़े आठ बजे तक 5.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग का मानना है कि राजधानी में अगले छह दिन हल्की वर्षा होती रहेगी।

शनिवार को तेज बरसात हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में कमी भी देखने को मिलेगी।

यह गिरकर 32 से 33 डिग्री तक जा सकता है। बृहस्पतिवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा होने का अनुमान है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री एवं न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.