Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार, पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी

0 26

पटना। Bihar Weather Today 29th July राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

पश्चिमी भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिम चंपारण जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है। दो से दिनों के दौरान राज्य के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के ऊपर मानसून की गतिविधि नहीं बनने के कारण झमाझम वर्षा में कमी आई है। ऐसे में दिन के तापमान व हवा में नमी की वृद्धि होने से लोगों को उमस भरी गर्मी अभी कुछ दिनों तक परेशान करेगी।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की तो कहीं छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। फारबिसगंज में 33.3 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

तापमान का हाल
रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

रविवार को पटना व आसपास इलाकों में दोपहर में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने के साथ छिटपुट वर्षा से लोगों को राहत मिली है। रविवार को राजधानी में 1.8 मिमी, वाल्मीकि नगर में 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
फारबिसगंज में 33.3 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 28.2 मिमी, सुपौल के छातापुर में 24.2 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 22.2 मिमी, रोहतास के चेनारी में 20.0 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 17.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

वहीं, अररिया के जोकिहाट में 14.6 मिमी, बोधगया में 12.2 मिमी, अररिया में 11.0 मिमी, सुपौल के परपतगंज में 10.2 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 9.2 मिमी, औरंगाबाद में 8.0 मिमी, नवादा के गोविंदपुर में 7.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.