By-Election Results 2023: पांच राज्यों की छह सीटों पर उपचुनाव के नतीजे, जानें किस राज्य में किसने मारी बाजी

0 54

पांच राज्यों की विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी आज हो रही है।

पश्चिम बंगाल के सागरदिघी, तमिलनाडु के इरोड, अरुणाचल प्रदेश के लुमला, झारखंड के रामगढ़ और महाराष्ट्र के कस्बापेठ, चिंचवाड़ में उपचुनावों के नतीजे थोड़ी देर में साफ होते जाएंगे।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के पुणे में कस्बापेठ, चिंचवाड़ क्षेत्र की सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज हो रही है। दोनों सीटों पर 26 फरवरी को मतदान हुआ था। मुकाबला भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन महाविकास अघाड़ी के बीच है। कस्बापेठ भाजपा के हेमंत रसाने और महा विकास अघाड़ी के रवींद्र धंगेकर के बीच है। ऐसे ही चिंचवाड़ में भाजपा ने पूर्व विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप, एनसीपी के नाना काटे और निर्दलीय राहुल कलाटे के बीच कड़ा मुकाबला है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा के सागरदिघी क्षेत्र में भी 27 फरवरी को मतदान हुआ था। दिसंबर 2022 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता सुब्रत साहा के निधन की वजह से यह सीट खाली हुई थी। TMC केदेबाशीष बनर्जी और भाजपा के दिलीप साहा के बीच कड़ा मुकाबला है। बायरन बिस्वास लेफ्ट समर्थित कांग्रेस से चुनावी मैदान में हैं।

तमिलनाडु
तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर 77 उम्मीदवार मैदान में हैं। DMK समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार EVKS एलंगोवन और AIADMK के केएस थेन्नारास्रु के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। नाम तमिझार काची की मेनका नवनीथन भी उपचुनाव में उलटफेर कर सकती हैं। इस सीट पर एलंगोवन के बेटे और कांग्रेस विधायक ई थिरुमहान एवरा के निधन की वजह से चुनाव हो रहा है।

अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में लुमला उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे। यह सीट भारत-चीन सीमा पर स्थित तवांग जिले में स्थित है। लुमला सीट पर उपचुनाव भाजपा विधायक जंबे ताशी के निधन की वजह से हुआ था। भाजपा ने पूर्व विधायक जंबे ताशी की पत्नी शेरिंग हामु को मैदान में उतारा था। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के अलावा किसी ने नामांकन नहीं भरा था। वह एक मात्र प्रत्याशी थीं। ऐसे में उन्होंने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.