Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश के आसार; 30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

0 13

दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश के आसार; 30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली।

बदलते मौसम के बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार को एक बार फिर से दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में भी अभी एक दो दिन और बहुत अधिक वृद्धि नहीं होगी, लेकिन इसके बाद फिर गर्मी और तापमान दोनों में इजाफा होता जाएगा।

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 30.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 89 से 50 प्रतिशत रहा। सोमवार के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ऐसा देखने में आया कि जब दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुए।

कितना रहेगा अधिकतम तापमान?
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बीच बीच में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे की भी हो सकती है। वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 32 और 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

स्काईमेटर वेदर की मानें तो बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राजधानी में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसलिए तापमान में वृद्धि अब सप्ताहांत के बाद ही होगी।

मध्यम श्रेणी में दिल्ली का एक्यूआई
दूसरी तरफ दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। एनसीआर के शहरों में भी एक्यूआई संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।सीपीसीबी के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 145 यानी मध्यम श्रेणी में रहा। एक दिन पहले सोमवार को यह 108 रहा था। 24 घंटे के भीतर इसमें 37 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.