यूपी में आज बरसेंगे बादल या उमस करेगी परेशान, पढ़ें आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट

0 23

सितम्बर के पहले सप्ताह में मौसम में तल्खी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप नि​कलने से लोगों को उमस से परेशान होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

वहीं पूर्वी यूपी में कई जिलों में बादल के साथ हल्की धूप निकलने का अनुमान है। अभी तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार मंगलवार को आगरा में बादल छाए रहने के साथ वर्षा हो सकती है। बुधवार को हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

आगरा का मौसम

शहर में सोमवार को उमस ने पसीना छुड़ाया। सुबह से शाम तक उमस अधिक होने से शहरवासी परेशान रहे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को वर्षा होने का आसार जताया है। शहर में सोमवार को सुबह से हल्के बादल रहे। दोपहर में धूप जरूर निकली, लेकिन शीघ्र ही सूरज बादलों की ओट में छिप गया। शाम ढलने तक यही स्थिति रही। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

सहारनपुर का आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर समय धूप-छांव की स्थिति बने रहने की संभावना है। सोमवार को बारिश के बाद आज हल्की बा​रिश की संभावना है। उमस भरी गर्मी पड़ने के साथ तापमान में उछाल आने की संभावना भी है। मौसम में आर्द्रता 85 प्रतिशत तक रहेगी।

कानपुर का मौसम
कानपुर में आज तेज हवा चलने की संभावना है। हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

मेरठ में आज बादलों के बीच बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार जिले में मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार हैं, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 79 प्रतिशत रहेगी।

बनारस का आज का मौसम
वाराणसी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। उमस के साथ चिलचिलाती धूप तो कभी छांव का सामना करना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.