पटना सहित 8 जिलों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0 23

राजधानी समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव जारी है। इनके प्रभाव से पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार हैं। सोमवार को पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

आठ जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा की चेतावनी (Bihar Rain Alert) जारी की गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। बांका के शंभूगंज में सर्वाधिक वर्षा 191.6 मिमी व रविवार को राजधानी में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तापमान का क्या है हाल?
पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। रविवार की सुबह पटना व आसपास इलाकों में छिटपुट वर्षा मौसम सामान्य बना रहा है। धूप निकलने के कारण शाम में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
किशनगंज में 148.0 मिमी, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 145.6 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 125.6 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 120.8 मिमी, पटना के अथमलगोला में 113.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शेखपुरा के बरबिगहा में 110.6 मिमी, सिवान में 97.2 मिमी, बांका के कटोरिया में 87.4 मिमी, खगड़िया के परबत्ता में 75.6 मिमी, नालंदा के चंडी में 72.0 मिमी, पश्चिम चंपारण के नूतन में 64.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.