अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास से भड़का उत्तर कोरिया, थर्मोन्यूक्लियर युद्ध की चेतावनी दी

0 52

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच जारी सैन्य अभ्यास की उत्तर कोरिया ने निंदा की है। साथ ही उत्तर कोरिया ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के बीच हाल में हुए त्रिपक्षीय समझौतों को लेकर थर्मोन्यूक्लियर युद्ध की चेतावनी दी है।

31 अगस्त तक चलेगा सैन्य अभ्यास
दरअसल, दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने सोमवार को वार्षिक उलची फ्रीडम शील्ड (यूएफएस) अभ्यास शुरू किया है, जिसमें कंप्यूटर सिमुलेशन-आधारित कमांड पोस्ट अभ्यास, समवर्ती क्षेत्र प्रशिक्षण और उलची नागरिक सुरक्षा अभ्यास जैसे विभिन्न आकस्मिक अभ्यास शामिल हैं। यह सैन्य अभ्यास 31 अगस्त तक चलेगा। उत्तर कोरिया ने सैन्य अभ्यास को आक्रमण का पूर्वाभ्यास बताया है।

उत्तर कोरिया ने दी चेतावनी

उत्तर कोरिया ने कहा कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के बीच शिखर वार्ता का उद्देश्य परमाणु युद्ध के उकसावे को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि त्रिपक्षीय समझौतों को युद्ध अभ्यास में अतिरिक्त रूप से लागू किया जाता है तो कोरियाई प्रायद्वीप पर थर्मोन्यूक्लियर युद्ध छिड़ने की संभावना अधिक हो जाएगी।

संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर भड़का किम जोंग उन
बता दें कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच जारी संयुक्त सैन्य अभ्यास से उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन भड़क गया है। किम जोंग उन ने सोमवार को एक नौसेना इकाई का दौरा किया और क्रूज मिसाइल परीक्षण का निरीक्षण किया। किम ने कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) की नौसेना के पूर्वी सागर बेड़े के गार्ड्स टू सरफेस शिप फ्लोटिला का भी निरीक्षण किया।

किम जोंग उन से किया आग्रह
यह मिसाइल परीक्षण तब हुआ है जब दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने तीन दिन पहले कैंप डेविड के त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में किम जोंग उन से परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को छोड़ने का आग्रह किया था। इस दौरान उत्तर कोरिया ने पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी।

उत्तर कोरिया ने 100 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण
उल्लेखनीय है कि, 2022 की शुरुआत से अभी तक उत्तर कोरिया ने 100 से अधिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। इनमें से कुछ अमेरिका पर हमला करने के लिए डिजाइन की गई परमाणु सक्षम मिसाइल भी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.