गुजरात चुनाव : गुजरात में वोटों की गिनती आज

0 51

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुए चुनाव का आज परिणाम आएगा।

सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आइए अब मतगणना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानते हैं…

वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज के मतगणना केंद्र के बाहर का दृश्य।

एग्जिट पोल में भाजपा सरकार की संभावना
गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। 182 विधानसभा सीटों के लिए गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। चुनाव बाद के एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है।

दो-दो विशेष पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे
चुनाव आयोग ने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होने के 30 मिनट के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने कहा कि बिना रुकावट मतगणना प्रक्रिया के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात में दो-दो विशेष पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी
चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा और सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसमें कहा गया है कि सुबह आठ बजे से पहले तक प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों की गिनती में शामिल किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में पूरी ताकत झोंकी
इस बार आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में पूरी ताकत झोंकी थी। गुजरात के नतीजे से पता चलेगा कि आप अपनी कोशिशों में कितनी कामयाब हुई है। कांग्रेस के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं।

182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

भाजपा जीती तो बनाएगी रिकॉर्ड
अगर भाजपा जीतती है तो वह प. बंगाल में वाममोर्चे की लगातार सात बार जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा की जीत बताई गई है।

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। सबकी निगाहें गुजरात की तरफ है जहां भाजपा पिछले कई वर्षों से सत्ता में मजबूती से जमी हुई है। इस बार आम आदमी पार्टी ने यहां मुकाबला त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। अधिकतर एग्जिट पोल ने गुजरात में लागातर सातवीं बार भाजपा के सत्ता में आने की संभावना जताई है।

गुजरात में वोटों की गिनती आज, रिकॉर्ड बनाएगी BJP या कांग्रेस-AAP को मिलेगा मौका?
गुजरात में 27 साल से काबिज भाजपा फिर से सत्ता हासिल कर सकती है। तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल में इसका अनुमान लगाया गया है। यही नहीं, ये भी दावा है कि इस बार पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर भारी अंतर से भाजपा की जीत होगी। 2002 में भाजपा को 127 सीटें मिली थीं। 2007 में ये घटकर 117 पहुंच गई। 2012 में 115 और फिर 2017 में 99 पर सिमटकर रह गई।

तमाम एग्जिट पोल के आंकड़ों का औसत निकाला जाए तो इस बार भाजपा को 133 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के 38 सीटों पर सिमटने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को आठ और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। इस बार 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में कुल 1621 प्रत्याशी मैदान में थे। इनके भाग्य का परिणाम आज घोषित हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.