कच्चा तेल हुआ सस्ता, जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, चेक कर लें शहरों की लिस्ट

सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. उधर, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के अंदर बना हुआ है.

0 127

कच्चे तेल में गिरावट के बीच सोमवार, 18 जुलाई, 2018 को घरेलू बाजार में कोई बदलाव नहीं है.

सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में पेट्रोल जरूर पांच रुपये और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ था, लेकिन बाकी राज्यों में दाम जस के तस बने हुए हैं. उधर, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के अंदर बना हुआ है.

शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड में 2.1 फीसदी की बड़ी उछाल दर्ज हुई थी लेकिन सोमवार को तड़के सुबह एशियाई बाजारों में इसमें 1 डॉलर से ज्यादा तक की गिरावट दर्ज की गई. सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाला ब्रेंट क्रूड 1.47 डॉलर या 1.5% की गिरावट आई थी और इसकी कीमत 99.69 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज हो रही थी.

वहीं, अगस्त कॉन्ट्रैक्ट का यूएस डब्लूटीआई क्रूड फ्यूचर 1.54 डॉलर या 1.6% की गिरावट के साथ 96.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसमें शुक्रवार को 1.9% की तेजी आई थी.

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर                    पेट्रोल         डीज़ल
दिल्ली                 96.72         89.62
कोलकाता          106.03       92.76
मुंबई                  106.35       94.28
चेन्नई                  102.63       94.24
नोएडा               96.79          89.96
लखनऊ            96.79         89.76
पटना                107.24       94.04
जयपुर              108.48       93.72

Leave A Reply

Your email address will not be published.